शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर में रिलायंस जियो (Reliance Jio) का 4जी इंटरनेट रहा सबसे तेज

reliance jio logo

दूरसंचार नियामक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2018 में रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 4जी इंटरनेट की गति सबसे तेज रही।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस जियो का 4जी इंटरनेट पिछले कई महीनों में सबसे तेज रहा है। अक्टूबर में इसकी औसत डाउनलोड गति 22.3 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) रही। वहीं अपलोड के मामले में आइडिया सेलुलर 5.9 एमबीपीएस के साथ पहले पायदान पर रही।
डाउनलोड मामले में भारती एयरटेल की स्पीड अक्टूबर में 9.5 एमबीपीएस, आइडिया की 6.4 एमबीपीएस और वोडाफोन की 6.6 एमबीपीएस रही। बता दें कि वोडाफोन और आइडिया ने अपने मोबाइल सेवा व्यवसाय को वोडाफोन आइडिया नामक कंपनी के रूप विलय कर दिया है, मगर विलय इकाई अभी भी वोडाफोन और आइडिया के ब्रांड नाम के तहत अलग-अलग काम कर रही है। इसीलिए ट्राई ने इनके रफ्तार परिणाम अलग-अलग पेश किये हैं।
अपलोड के मोर्चे पर आइडिया के बाद 5.1 एमबीपीएस के साथ जियो दूसरे, 4.8 एमबीपीएस के साथ वोडा तीसरे और 3.8 एमबीपीएस के साथ एयरटेल चौथे पायदान पर रही। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख