शेयर मंथन में खोजें

तो पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने ऐसे जुटाये 500 करोड़ रुपये

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) ने 500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने यह रकम प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटायी है। कंपनी के निदेशक समूह की प्रशासनिक समिति ने आज हुई अपनी बैठक में यह फैसला लिया। 9% की कूपन दर वाले इन डिबेंचरों को एनएसई के होलसेल ऋण बाजार पर सूचीबद्ध किया जायेगा। इन डिबेंचरों का रिडम्प्शन 15 मई 2020 को होगा।
दूसरी तरफ बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,288.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लाल निशान में 2,276.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही शेयर में गिरावट आयी और यह करीब ढाई बजे तक एक सीमित दायरे में रहा। इसके बाद पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर हल्की बढ़त के साथ हरे निशान में आ सका। अंत में कंपनी का शेयर 1.20 रुपये या 0.05% की मामूली वृद्धि के साथ 2,289.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख