शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) जारी करेगा 1,500 करोड़ रुपये के बॉन्ड

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 1,500 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने का निर्णय लिया है।

बैंक की कैपिटल रेजिंग समिति ने 1,000 करोड़ रुपये के ग्रीन-शू ऑप्शन के साथ 500 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बैंक इन बॉन्डों को एक या एक से अधिक किस्तों में जारी करेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 112.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 113.50 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही शेयर में गिरावट आयी, मगर पौने 10 बजे इसने दोबारा ऊपर चढ़ना शुरू किया। कारोबार के दौरान शेयर का ऊपरी स्तर 114.40 रुपये और निचला स्तर 111.30 रुपये रहा। अंत में यह 0.35 रुपये या 0.31% की वृद्धि के साथ 113.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख