शेयर मंथन में खोजें

टाटा इन्वेस्टमेंट (Tata Investment) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) टाटा इन्वेस्टमेंट (Tata Investment) के शेयर ने शुरुआती सत्र में ही अपने एक महीने का ऊपरी स्तर छू लिया है।

सुबह के कारोबार में ही कंपनी के शेयर में करीब 3% की तेजी दिख रही है। दरअसल आज टाटा इन्वेस्टमेंट का निदेशक मंडल अपनी बैठक में शेयरों की वापस खरीद (Buyback) पर विचार करेगा। इसी घोषणा का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
बीएसई में टाटा इन्वेस्टमेंट का शेयर 804.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 825.00 रुपये पर खुल कर 842.00 रुपये के मासिक शिखर तक चढ़ा। पौने 10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 22.85 रुपये या 2.84% की बढ़ोतरी के साथ 827.25 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। पिछले 52 हफ्तों में टाटा इन्वेस्टमेंट का शेयर 955.00 रुपये तक चढ़ा और 654.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख