शेयर मंथन में खोजें

श्रेई इन्फ्रा (Srei Infra) के शेयर में 7% से ज्यादा की जोरदार उछाल

10 बजे के करीब सेंसेक्स में 259 अंकों की बढ़त के बीच श्रेई इन्फ्रा (Srei Infra) के शेयर में 7% से अधिक की मजबूती दिख रही है।

दरअसल आज कंपनी अपने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करने जा रही है। जून में समाप्त तिमाही श्रेई इन्फ्रा का मुनाफा 30.18 करोड़ रुपये और आमदनी 408.97 करोड़ रुपये रही थी।
इस बीच बीएसई में श्रेई इन्फ्रा का शेयर 34.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 34.85 रुपये पर खुला और 9.40 बजे 37.85 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.50 रुपये या 7.18% की बढ़ोतरी के साथ 37.30 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 112.35 रुपये तक चढ़ा और 25.40 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। इस समय श्रेई इन्फ्रा की बाजार पूँजी 1,881.54 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख