शेयर मंथन में खोजें

एक और इस्तीफे से यस बैंक (Yes Bank) को लगा झटका, शेयर टूटा

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 6% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

दरअसल ओपी भट्ट ने बैंक की रिसर्च और चयन समिति के बाहरी विशेषज्ञ के पद से इस्तीफा दे दिया है। यस बैंक की नामांकन और पारिश्रमिक समिति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसी कारण बैंक के शेयरों में आज बिकवाली हुई है। इससे पहले ही गैर-कार्यकारी (स्वतंत्र) अंशकालिक अध्यक्ष अशोक चावला और वसंत गुजराती ने भी बैंक के स्वतंत्र निदेशक के रूप में इस्तीफा दे चुके हैं।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 206.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले लाल निशान में 200.55 रुपये पर खुला और अभी तक के कारोबार में हरे निशान में नहीं आ सका। सवा 10 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 12.75 रुपये या 6.19% की गिरावट के साथ 193.25 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 404.00 रुपये तक चढ़ा और 166.15 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख