शेयर मंथन में खोजें

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने बरकरार रखी समान एमसीएलआर, शेयर चढ़ा

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने नवंबर महीने के लिए अपनी एमसीएलआर (MCLR) में कोई बदलाव नहीं किया है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.00%, एक महीने के लिए 8.20%, तीन महीनों के लिए 8.40%, 6 महीनों के लिए 8.50%, एक साल के लिए 8.80% और तीन साल के लिए 9.10% ही बरकरार रखी है।
गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने पर आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे होते हैं, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित हैं।
बीएसई में पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर 29.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले लाल निशान में 29.45 रुपये पर खुला। साढ़े 9 बजे के बाद इसमें हल्की गिरावट आयी मगर यह हरे निशान में बना रहा। साढ़े 10 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 0.65 रुपये या 2.22% की मजबूती के साथ 29.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख