शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) ने आवंटित किये डिबेंचर, 4% से ज्यादा टूटा शेयर

आज हाउसिंग फाइनेंस कंपनी डीएचएफएल (DHFL) के निदेशक मंडल की वित्तीय समिति की बैठक हुई।

बैठक में 10 लाख रुपये प्रति वाले 15,000 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दी गयी, जिससे कंपनी को 1,500 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त होगी। 10 वर्षीय अवधि वाले इन डिबेंचरों पर 9.9245% की ब्याज दर है। डीएचएफएल इन डिबेंचरों को बाजार सूचकांक बीएसई पर सूचीबद्ध करेगी।
उधर बीएसई में आज सुबह से ही डीएचएफएल का शेयर दबाव में है। बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 244.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 245.15 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के चंद मिनट बाद ही लाल निशान में पहुँच गया। 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 10.15 रुपये या 4.15% की गिरावट के साथ 234.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 690.00 रुपये तक चढ़ा और निचला स्तर 176.05 रुपये तक गिरा है। इस समय डीएचएफएल की बाजार पूँजी 7,350.73 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथ, 16 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख