शेयर मंथन में खोजें

नये स्टोर के शुभारंभ के बावजूद वी2 रिटेल (V2 Retail) के शेयर में कमजोरी

वी2 रिटेल (V2 Retail) के शेयर भाव में 3% की गिरावट दिख रही है।

साढ़े 12 बजे के करीब सेंसेक्स में 176 अंकों की तेजी और नये स्टोर के शुभारंभ की खबर के बावजूद वी2 रिटेल का शेयर दबाव में है। कंपनी ने अपना 73वाँ खुदरा स्टोर खोला है, जो उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में स्थित है।
उधर बीएसई में वी2 रिटेल का शेयर 264.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 264.45 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका निचला स्तर 240.00 रुपये का रहा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का भी निचला भाव है। साढ़े 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 8.45 रुपये या 3.20% की गिरावट के साथ 256.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 555.45 रुपये तक चढ़ा है। (शेयर मंथ, 16 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख