शेयर मंथन में खोजें

बाजार पूँजी मामले में कोटक महिंद्रा बैंक ने मारुति सुजुकी को छोड़ा पीछे

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने बाजार पूँजी मामले में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को पीछे छोड़ दिया है।

इसके साथ ही यह देख की प्रमुख 10 बाजार पूँजी वाली कंपनियों की फहरिस्त में भी शामिल हो गया है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक के बाद बाजार पूँजीकरण के मामले में यह देश का चौथा सबसे मूल्यवान बैंक भी बन गया। कल बाजार बंद होने पर मारुति सुजुकी की बाजार पूँजी 2,22,656.33 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा की बाजार पूँजी 2,21,486.61 करोड़ रुपये रही।
इस समय 7,14,668.54 करोड़ रुपये के साथ बाजार पूँजी के मोर्चे पर रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले और 7,06,292.61 करोड़ रुपये के साथ टीसीएस दूसरे पायदान पर है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 150.80 रुपये या 2.02% की गिरावट के साथ 7,332.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 10,000.00 रुपये और न्यूनतम भाव 6,501.65 रुपये रहा है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 4.85 रुपये या 0.42% की बढ़ोतरी के साथ 1,167.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख