शेयर मंथन में खोजें

तो जीवीके पावर (GVK Power) को इसलिए मिली शेयरधारकों की मंजूरी

जीवीके पावर (GVK Power) को अपने शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी 8,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के लिए मिली है। जीवीके पावर ने शुक्रवार को बताया कि विभिन्न माध्यमों से पूँजी जुटाने के प्रस्ताव को बुधवार को हुई शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक में आवश्यक बहुमत के साथ पारित कर दिया गया। जीवीके पावर जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल अपने, सहायक/सहयोगी और समूह कंपनियों के ऋण चुकाने के लिए करेगी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में जीवीके पावर का शेयर 0.10 रुपये या 1.27% की गिरावट के साथ 7.76 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 27.85 रुपये और न्यूनतम भाव 6.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख