शेयर मंथन में खोजें

बाजार पूँजी में फिर टीसीएस (TCS) से आगे निकली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)

शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर में 2.79% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

वहीं टीसीएस (TCS) का शेयर 0.66% की गिरावट के साथ बंद हुआ। कल के बंद भाव के आधार पर बाजार पूँजी मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज 7,14,668.54 करोड़ रुपये के साथ पहले और टीसीएस 7,06,292.61 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। इससे पहले 31 अगस्त को, टीसीएस ने रिलायंस को बाजार पूँजी मामले में पीछे छोड़ दिया था।
2018 में अब तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 22.36% और पिछले एक साल में 24.88% की मजबूती आयी है। वहीं टीसीएस के शेयर भाव में 2018 में अब तक 39.58% और पिछले एक साल में 37.24% की बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख