शेयर मंथन में खोजें

सीमेंस (Siemens) के शुद्ध लाभ में 55.2% की गिरावट, शेयर 4.5% से ज्यादा टूटा

वर्ष दर वर्ष आधार पर 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सीमेंस (Siemens) के शुद्ध लाभ में 55.24% की गिरावट दर्ज की गयी है।

2017-18 की समान अवधि में कमाये गये 623.8 करोड़ रुपये के मुकाबले सीमेंस का मुनाफा 279.2 करोड़ रुपये रह गया। वहीं सीमेंस की शुद्ध आमदनी 3,141.8 करोड़ रुपये से 25.4% की बढ़त के साथ 3,939.20 करोड़ रुपये रही।
जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे परिणामों में सीमेंस का एबिटा 32% बढ़ कर 418.60 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 53 आधार अधिक 10.6% रहा। हालाँकि उम्मीद से बेहतर रहे नतीजों के बावजूद सीमेंस के शेयरों में बिकवाली हो रही है।
दूसरी ओर बीएसई में सीमेंस का शेयर 978.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 995.35 रुपये पर खुला। मगर मजबूत शुरुआत के बाद शुरू से ही यह दबाव में है। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 44.50 रुपये या 4.55% की गिरावट के साथ 934.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख