शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण 5% से अधिक उछला यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में आज 5% से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

दरअसल रेटिंग एजेंसी आईसीआरए रेटिंग्स (ICRA Ratings) ने बढ़ते नकारात्मक प्रभाव के साथ बैंक की समग्र दीर्घकालिक जारीकर्ता रेटिंग 'एए+' बरकरार रखी है। रेटिंग एजेंसी के मुताबिक हाल ही में हुए घटनाक्रम का बैंक के जमा आधार और लिक्विडिटी पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा है।
हाल ही में ओपी भट्ट ने बैंक की रिसर्च और चयन समिति के बाहरी विशेषज्ञ, गैर-कार्यकारी (स्वतंत्र) अंशकालिक अध्यक्ष अशोक चावला और वसंत गुजराती ने बैंक के स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। इस समय यस बैंक के नये मुख्य कार्यकारी अधिकारी की खोज जोरों पर है।
उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 191.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 196.55 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में बैंक का शेयर 204.50 रुपये तक चढ़ा और 194.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। करीब साढ़े 11 बजे यस बैंक के शेयरों में 9.95 रुपये या 2.20% की वृद्धि के साथ 201.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। 46,500.52 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाले यस बैंक के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में ऊपरी स्तर 404.00 रुपये और निचला स्तर 166.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख