शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने स्थापित की नयी सहायक कंपनी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की इकाई ईपीसी इंडस्ट्रीज (EPC Industries) ने महिंद्रा टॉप ग्रीनहाउस (Mahindra Top Greensouse) नाम से एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

मई 2018 में ईपीसी ने घोषणा की थी कि इसने नयी संयुक्त उद्यम कंपनी शुरू करने के लिए इजराइल की टॉप ग्रीनहाउसेज (Top Greenhouses) के साथ समझौता किया है, जिसमें 60% हिस्सेदारी ईपीसी की होगी। महिंद्रा टॉप ग्रीनहाउस की स्थापना उसी करार के तहत की गयी है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 767.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 776.90 रुपये पर खुला। सकारात्मक शुरुआत के बाद आज सुबह से ही महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर मजबूत स्थिति में बरकरार है। सवा 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 11.40 रुपये या 1.49% की वृद्धि के साथ 778.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। 96,720.38 करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 992.00 रुपये और निचला स्तर 683.18 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख