शेयर मंथन में खोजें

डीबी कॉर्प (DB Corp) के रेडियो विभाग ने बढ़ायी विज्ञापन दर

देश की सबसे बड़ी प्रिंट मीडिया कंपनी डीबी कॉर्प (DB Corp) के रेडियो विभाग 'माय एफएम' ने विज्ञापन दरों में 15% का इजाफा किया है।

माय एफएम की 15 नवंबर से प्रभावी नयी विज्ञापन दरें जिन मुख्य बाजारों में लागू हुई हैं, उनमें अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, इंदौर, भोपाल, नागपुर, रायपुर, सूरत, नाशिक, औरंगाबाद और राजकोट शामिल हैं। गौरतलब है कि माय एफएम के अलावा दैनिक भास्कर, दिव्य भास्कर, दिव्य मराठी और सौराष्ट्र समाचार अखबार डीबी कॉर्प का हिस्सा हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में डीबी कॉर्प का शेयर 178.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 178.10 रुपये पर खुला। सवा 12 बजे के करीब तेजी के साथ यह 182.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, मगर अगले कुछ ही मिनटों में इसने सारी बढ़त गँवा दी। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.03% की मामूली गिरावट के साथ 178.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस समय डीबी कॉर्प की बाजार पूँजी 3,123.26 करोड़ रुपये है। वहीं इसके शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में सर्वाधिक भाव 389.00 रुपये और निचला स्तर 152.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख