शेयर मंथन में खोजें

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के शेयर ने छुआ एक महीने का शिखर

पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के शेयर ने आज एक महीने का ऊपरी स्तर छुआ है।

दरअसल 21 नवंबर को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी किये जाने के प्रस्ताव पर विचार और मंजूरी दी जायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में पिरामल एंटरप्राइजेज का शेयर 2,341.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 2,369.85 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही इसने 2,382.00 रुपये के एक महीने के ऊपरी स्तर छुआ, मगर इसके बाद शेयर में कमजोरी आयी। सत्र के बीच में यह 2,332.05 रुपये के निचले स्तर भी फिसला। करीब 2.30 बजे पिरामल एंटरप्राइजेज के शेयरों में 4.05 रुपये या 0.17% की वृद्धि के साथ 2,345.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 42,849.55 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख