शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) ने किये पाँच स्वतंत्र निदेशक नियुक्त

सरकारी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) ने पाँच स्वतंत्र निदेशकों को 17 नवंबर से एक साल के लिए पुनर्नियुक्त किया है।

इन निदेशकों में लोरेट्टा एम वास, विनोद जैन, डीसी पाणिग्रही और एसबी अग्निहोत्री शामिल हैं। इससे पहले कंपनी ने इन पाँचों निदेशकों को 17 नवंबर 2015 को तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया था। इसके साथ ही कोल इंडिया के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या 7 हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 263.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में 265.10 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 265.90 रुपये और 262.80 रुपये के दायरे में रहा है। करीब पौने 3 बजे कोल इंडिया के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.15% की वृद्धि के साथ 263.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,63,782.49 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख