शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत आज 2 रुपये प्रति वाले 31,604 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया, जिससे इसकी इश्यूड और चुकता पूँजी 90,45,32,452 रुपये की हो गयी। दूसरी ओर आज बीएसई में ल्युपिन के शेयर में गिरावट आयी।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर 863.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 865.55 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 874.80 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद ल्युपिन के शेयर में गिरावट आनी शुरू हो गयी। सवा 11 बजे से 12 बजे तक यह लाल रेखा के आस-पास कारोबार करता रहा। मगर फिर दोबारा इसमें कमजोरी आयी। इसके बाद यह हरे निशान में नहीं आ सका। कारोबार के अंत में ल्युपिन का शेयर 7.50 रुपये या 0.87% की कमजोरी के साथ 855.95 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 38,709.02 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख