शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : फ्यूचर एंटरप्राइजेज, जेट एयरवेज, यस बैंक, एनएमडीसी और ओएनजीसी

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें फ्यूचर एंटरप्राइजेज, जेट एयरवेज, यस बैंक, एनएमडीसी और ओएनजीसी शामिल हैं।

फ्यूचर एंटरप्राइजेज - कंपनी ने रित्विका ट्रेडिंग की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।
मंधाना रिटेल - हेमंत गुप्ता ने मुख्य वित्तीय अधिकारी और मुख्य संचालन अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया है।
जेट एयरवेज - जेट एयरवेज के पायलटों का संघ, राष्ट्रीय एविएटर गिल्ड, लंबित वेतन के भुगतान पर चर्चा के लिए 20 नवंबर को एयरलाइन के वरिष्ठ प्रबंधन से मिलेगा।
कृधन इन्फ्रा - कृधन इन्फ्रा की सिंगापुर सहायक स्वी हॉन्गने सफलतापूर्वक लिंक सीवर के निर्माण के लिए ठेका प्राप्त किया है।
पीएसपी प्रोजेक्ट्स - कंपनी को 372.47 करोड़ रुपये की नयी संस्थागत और औद्योगिक परियोजनाएँ मिली हैं।
यस बैंक - खबर है कि आर चंद्रशेखर ने बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।
जम्बो फाइनेंस - बोर्ड ने ऋण सीमा 30 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया।
एनएमडीसी - डोनीमालाई खदान में उत्पादन निलंबित कर दिया गया। खदान में उत्पादन का निलंबन अस्थायी है।
साउथ इंडियन बैंक - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया।
ओएनजीसी - वेनेजुएला ने सहायक कंपनी ओएनजीसी विदेश को 3.5 करोड़ डॉलर के बकाया लाभांश का भुगतान किया। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख