शेयर मंथन में खोजें

2% से ज्यादा फिसला जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर

आज जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर में 2% से अधिक की गिरावट दिख रही है।

खबरों के अनुसार जेट एयरवेज का पायलंट संघ, नेशनल एविएटर्स गिल्ड, आज 20 नवंबर को कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन से बकाया वेतन के भुगतान के सिलसिले में वार्ता करने जा रहा है। साथ ही पायलट संघ ने कहा है कि यदि उनके बकाया वेतन का भुगतान 30 नवंबर तक नहीं किया गया तो वे अगले महीने से कामकाज रोक देंगे।
पिछली लगातार तीन तिमाहियों में जेट एयरवेज को घाटा हुआ है, जिससे यह अपने बहुत से कर्मियों का वेतन देने में चूक गयी। इंजीनियरों और वरिष्ठ प्रबंधकों सहित जेट एयरवेज के 1,600 पायलटों को सितंबर वेतन का केवल 50% ही दिया गया है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 323.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 308.10 रुपये पर खुल कर हरे निशान में नहीं आ सका है। करीब 10.10 बजे विमानन कंपनी का शेयर 7.25 रुपये या 2.24% की गिरावट के साथ 315.75 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में जेट एयरवेज का शेयर 883.65 रुपये तक चढ़ा और 163.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख