शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

खबरों के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

बैंक यह रकम ऋण देने के लिए जुटायेगा ताकि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) पर नकदी संकट के कारण बने खालीपन को भरा जा सके। आईसीआईसीआई बैंक अगले वर्ष में धन जुटाने के लिए गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) और अन्य निश्चित आय वाली प्रतिभूतियाँ जारी कर सकता है। बैंक की योजना सड़क, ऊर्जा और इन्फ्रा क्षेत्रों में पैसा लगाने की है। ये वे क्षेत्र हैं, जिन पर अब तक एनबीएफसी का प्रभाव रहा है। आईसीआईसीआई बैंक का लक्ष्य इन क्षेत्रों में बढ़ते अवसर का लाभ उठाना है।
दूसरी ओर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 362.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 362.55 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 365.50 रुपये और 360.60 रुपये के दायरे में रहा है। करीब साढ़े 10 बजे बैंक का शेयर 1.75 रुपये या 0.48% की गिरावट के साथ 360.75 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक का शेयर 375.25 रुपये तक चढ़ा और 256.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख