शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को यूएसएफडीए (USFDA) से मिली मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की अमेरिकी इकाई ग्लेनमार्क फार्मा, यूएसए को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी अजेलिक एसिड जेल, 15% के लिए मिली है। गौरतलब है कि यह जेल एक अन्य दवा कंपनी लियो फार्मा के फिनासा जेल का जेनेरिक संस्करण है। इस जेल का इस्तेमाल चेहरे से चोट, घाव, और सूजन हटाने के लिए किया जाता है। आँकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से अगस्त 2018 के दौरान फिनासा जेल का अमेरिका में बिक्री आँकड़ा 6.41 करोड़ डॉलर का रहा।
दूसरी ओर बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 646.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 648.90 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 649.40 रुपये और 633.75 रुपये के दायरे में रहा है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 12.55 रुपये या 1.94% की गिरावट के साथ 633.00 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 711.55 रुपये तक चढ़ा और 483.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख