शेयर मंथन में खोजें

फाइबरवेब (Fiberweb) के शेयर में 4.50% से ज्यादा की उछाल

निर्यात ठेका मिलने की खबर से फाइबरवेब (Fiberweb) के शेयर में 4.50% से ज्यादा की मजबूती दिख रही है।

कंपनी को अमेरिका में पीपी स्पन बॉन्ड और मेल्ट ब्लोन फैब्रिक्स के लिए 25.3 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। 1985 में शुरू हुई फाइबरवेब पीपी स्पन बॉन्ड नॉनवॉवेन फैब्रिक्स का उत्पादन करती है।
बीएसई में फाइबरवेब का शेयर 46.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 47.50 रुपये पर खुला। करीह पौने 11 बजे तक उतार-चढ़ाव के बाद शेयर में तेजी देखी गयी और यह 49.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 2.20 रुपये या 4.70% की तेजी के साथ 49.00 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 191.80 रुपये तक चढ़ा और 41.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख