शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने तेज किया विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) का उत्पादन

उपभोक्ताओं के लिए प्रतीक्षा अवधि घटाने के लिए मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी ब्लॉकबस्टर विटारा ब्रेजा (Vitara Brezza) का उत्पादन बढ़ा दिया है।

उपभोक्ताओं को उनकी पसंदीदा कारों के तेज वितरण के लिए यह मारुति की ओर उठाया गया एक और कदम है। अप्रैल-अक्टूबर 2018-19 के दौरान पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले प्रमुख एसयूवी विटारा ब्रेजा का उत्पादन 10% बढ़ कर 94,000 इकाई रहा। विटारा ब्रेजा का मुख्य मॉडल (जेड / जेड +) इस एसयूवी की कुल बिक्री में 61% योगदान करता है।
बता दें कि वित्त वर्ष 2017-18 में मारुति ने विटारा ब्रेजा की 1.48 लाख इकाइयाँ बेचीं थीं। वहीं चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश की नंबर 1 एसयूवी की करीब 95,000 बेच दी हैं।
दूसरी ओर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर सुबह से दबाव में रहा है। हालाँकि 12 बजे के करीब यह लगभग सपाट 7,417 रुपये के भाव पर है। 7,417.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह यह 7,417.00 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे तक लाल निशान में रहने के बाद पिछले एक घंटे में यह लाल रेखा के आस-पास है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 10,000.00 रुपये तक चढ़ा और 6,501.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख