शेयर मंथन में खोजें

फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future Enterprises) ने की सहायक कंपनी स्थापित

होम फर्निशिंग स्टोर कंपनी फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future Enterprises) ने रित्विका ट्रेडिंग (Ritvika Trading) की 100% इक्विटी शेयर पूँजी अधिग्रहित कर ली है।

परिणामस्वरूप रित्विका ट्रेडिंग फ्यूचर एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी बन गयी है। हालाँकि फ्यूचर एंटरप्राइजेज ने इस सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी है।
दूसरी ओर बीएसई में फ्यूचर एंटरप्राइजेज का शेयर 43.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 43.40 रुपये पर खुला। शुरू में 44.20 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद पौने 10 बजे के बाद से यह लाल निशान में बरकरार है। सवा 12 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 0.65 रुपये या 1.49% की गिरावट के साथ 43.10 रुपये पर चल रहा है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 56.95 रुपये तक चढ़ा और 30.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख