शेयर मंथन में खोजें

ऑयल इंडिया (Oil India) करेगी शेयरों की वापस खरीद

ऑयल इंडिया (Oil India) के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों की वापस खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सरकारी तेल कंपनी 5,04,98,717 शेयरों को 215 रुपये प्रति की दर से अधिकतम 10,85,72,24,155 रुपये में खरीदेगी। इस संबंध में बायबैक ऑफर में भाग लेने के लिए योग्य शेयरधारकों की पहचान करने के लिए ऑयल इंडिया ने 03 दिसंबर को बतौर रिकॉर्ड तिथि तय किया है।
दूसरी ओर बीएसई में ऑयल इंडिया का शेयर 201.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 200.70 रुपये पर खुला। आज ऑयल इंडिया के शेयर का ऊपरी स्तर 204.45 रुपये और निचला स्तर 200.05 रुपये रहा है। अंत में यह 1.25 रुपये या 0.62% की वृद्धि के साथ 202.30 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 259.36 रुपये तक चढ़ा और 150.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख