शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) के शेयर में 2.5% की गिरावट

आज श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) के शेयर में 2.5% की गिरावट दर्ज की गयी।

आज श्रीराम ट्रांसपोर्ट की डिबेंचर आवंटन समिति ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये प्रति वाले 2,500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने की मंजूरी दी, जिससे कंपनी ने 250 करोड़ रुपये जुटाये। मगर सकारात्मक खबर के बावजूद कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।
बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 1,221.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 1,210.60 रुपये पर खुला। आज श्रीराम ट्रांसपोर्ट के शेयर का ऊपरी स्तर 1,221.00 रुपये और निचला स्तर 1,182.55 रुपये रहा है। अंत में यह 31.05 रुपये या 2.54% की गिरावट के साथ 1,189.95 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,670.60 रुपये तक चढ़ा और 903.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख