शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण विमानन शेयरों में तेजी

मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आयी जबरदस्त गिरावट से आज भारतीय विमानन कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से विमानन कंपनियों की लाभप्रदता बेहतर होती है। क्योंकि इससे एयरलाइन की इनपुट लागत घटती है। अक्टूबर के शुरुआत में ब्रेंट तथा डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें चार साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी थीं। ऊपरी स्तरों से कच्चे तेल के दाम करीब 30% टूट चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम कल 6.81% की गिरावट के साथ 62.53 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट एशियाई और अमेरिकी बाजार पर नकारात्मक असर देखने को मिला। मगर यह भारतीय शेयर बाजार, विशेषकर विमानन कंपनियाँ और रुपये के लिए सकारात्मक खबर है।
आज बीएसई पर सूचीबद्ध प्रमुख विमानन कंपनियों के शेयरों में मजबूती दिख रही है। 10 बजे के करीब स्पाइसजेट का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में 5.20 रुपये या 6.65% की मजबूती के साथ 83.40 रुपये, इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 28.55 रुपये या 2.77% की बढ़ोतरी के साथ 1,060.80 रुपये और जेट एयरवेज का शेयर 12.40 रुपये या 4.00% की वृद्धि के साथ 322.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख