शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को मिली अमेरिकी अदालत से मंजूरी, शेयर उछला

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) की अमेरिकी इकाई को जेनेरिक दवा सुबोक्सॉन की बिक्री के लिए एक अमेरिकी अदालत से मंजूरी मिल गयी है।

फेडरल सर्किट के लिए यूएस कॉर्ट ऑफ अपील्स ने कंपनी की सुबोक्सॉन की बिक्री पर लगी अस्थायी पाबंदी हटा दी। दरअसल यूके की कंपनी इन्डिवियर ने सुबोक्सॉन के संबंध में डॉ रेड्डीज के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन मामला दर्ज कराया था। मगर अब इस मामले में डॉ रेड्डीज को राहत मिल गयी है।
जानकारों का मानना है कि चालू वित्त वर्ष के बचे हुए वक्त में इस दवा की बिक्री से डॉ रेड्डीज 5-.75 करोड़ डॉलर तक कमा सकती है।
उधर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,450.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 2,605.00 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार में दवाकंपनी का शेयर 2,651.50 रुपये के अपने एक महीने के शिखर तक चढ़ा है। करीब सवा 10 बजे यह 149.50 रुपये या 6.10% की तेजी के साथ 2,599.75 रुपये के स्तर पर है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख