शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने बेची हिस्सेदारी, शेयर में मजबूती

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर भाव में आज करीब 2% की बढ़ोतरी दिख रही है।

बैंक ने क्लियरिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Clearing Corporation of India) के 20 लाख शेयरों (4% हिस्सेदारी) को 620 रुपये प्रति के भाव पर कुल 124 करोड़ रुपये में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को बेचा है। इस खबर का बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर साफ दिख रहा है।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 110.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 111.10 रुपये पर खुला। सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच यह 112.75 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 11 बजे बैंक के शेयरों में 2.10 रुपये या 1.90% की तेजी के साथ 112.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक के शेयर में हल्की कमजोरी है। एचडीएफसी बैंक का शेयर 4.25 रुपये या 0.21% की गिरावट के साथ 2,011.00 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख