शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ने जुटाये 23,615 करोड़ रुपये

आवासीय वित्त कंपनी (एचएफसी) इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) ने पिछले दो महीनों में 23,615 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने कहा है कि आईएलऐंडएफएस के ऋण भुगतान करने में चूक जाने पर एनबीएफसी/एचएफसी के सामने शुरू हुए नकदी संकट के बाद कंपनी ने यह रकम 32 वित्तीय संस्थानों से जुटायी है। 23,615 करोड़ रुपये में से 17,410 करोड़ रुपये लंबी अवधि ऋण है। इंडियाबुल्स हाउसिंग के मुताबिक उच्च नकदी और स्थिर विकास बनाये रखने के लिहाज से कंपनी ने पूँजी हासिल की है।
दूसरी तरफ बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 707.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 723.30 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। 694.60 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 4.40 रुपये या 0.62% की गिरावट के साथ 703.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख