शेयर मंथन में खोजें

संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से उछला मिंडा कॉर्प (Minda Corp) का शेयर

मिंडा कॉर्प (Minda Corp) के शेयर में आज 7.5% की जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

मिंडा कॉर्प ने अपने संयुक्त उद्यम मिंडा फुरुकावा इलेक्ट्रिक (Minda Furukawa Electric) में हिस्सेदारी घटाने के लिए जापान के फुरुकावा ग्रुप के साथ समझौता किया है। मिंडा फुरुकावा इलेक्ट्रिक में मिंडा कॉर्प का भागीदार ही है। अभी मिंडा फुरुकावा इलेक्ट्रिक में मिंडा कॉर्प की 51% और फुरुकावा की 49% हिस्सेदारी है। सौदा पूरा होने पर संयुक्त उद्यम में मिंडा कॉर्प की हिस्सेदारी घट कर 25% रह जायेगी। हालाँकि मिंडा फुरुकावा इलेक्ट्रिक बतौर संयुक्त उद्यम कंपनी बरकरार रहेगी।

दूसरी तरफ बीएसई में मिंडा कॉर्प का शेयर 130.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 136.35 रुपये पर खुला और साढ़े 9 बजे के करीब 145.00 रुपये तक उछला। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 9.85 रुपये या 7.53% की तेजी के साथ 140.70 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख