शेयर मंथन में खोजें

कोस्टा रिका की कंपनी के अधिग्रहण की खबर से यूपीएल (UPL) के शेयर में 3% मजबूती

सेंसेक्स में 270 अंकों की गिरावट के बीच यूपीएल (UPL) के शेयर में 3% की मजबूती दिख रही है।

यूपीएल की सहायक कंपनी यूपीएल कॉर्प (UPL Corp) ने मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका की इंडस्ट्रीज बायोक्विम सेंट्रोमेरिकिया और इसकी कुछ साथी कंपिनयों की 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए करार किया है। यह सभी कंपनियाँ बायोक्विम समूह का हिस्सा हैं, जो कृषि-रसायनों और फसल संरक्षण उत्पादों के उत्पादन, बिक्री और विपणन का व्यवसाय करता है। कंपनी यह अधिग्रहण प्रत्यक्ष या अपनी सहायक इकाइयों के जरिये करेगी। इस सौदे के 2019 की पहली छमाही में पूरा होने की उम्मीद है।
दूसरी तरफ बीएसई में यूपीएल का शेयर 759.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 762.00 रुपये पर खुला। तेजी के रुख के बीच यूपीएल ने 784.20 रुपये का एक महीने का शिखर भी छुआ। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 22.80 रुपये या 3.00% की तेजी के साथ 782.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख