शेयर मंथन में खोजें

अदाणी गैस (Adani Gas) का शेयर 20% उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर

अदाणी गैस (Adani Gas) का शेयर 20% की तेजी के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

दरअसल कंपनी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने 13 शहरी गैस वितरण (City Gas Distribution) या सीजीडी नेटवर्क परियोजनाओं का प्राधिकार दिया है। इसके अलावा इंडियन ऑयल के साथ संयुक्त उद्यम में भी कंपनी को सीजीडी के 9 भौगोलिक क्षेत्र मिले हैं। इससे अदाणी ग्रुप की सीजीडी नेटवर्क इकाई अदाणी गैस राष्ट्रीय स्तर पर स्थिति मजबूत होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी गैस का शेयर 81.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 82.00 रुपये पर खुला। तेजी के रुख के बीच करीब 12 बजे यह ऊपरी सर्किट पर पहुँचा। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 16.30 रुपये या 20.00% की तेजी के साथ 97.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख