शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में पेश की नयी दवा

दवा निर्माता ल्युपिन (Lupin) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवाई पेश की है।

कंपनी ने अमेरिका में टेट्राबेनाजिन उतारी हैं, जिनका इस्तेमाल हंटिंगटन की बीमारी से जुड़े नर्तनरोग के उपचार में किया जाता है। यह दवा वैलेन्ट फार्मास्यूटिकल्स नॉर्थ अमेरिका की जेनाजिन का जेनेरिक संस्करण है। आँकड़ों के मुताबिक सितंबर 2018 तक अमेरिका में जेनाजिन की बिक्री 15.3 करोड़ डॉलर की रही है। ल्युपिन को टेट्राबेनाजिन के लिए अप्रैल 2018 में ही अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में ल्युपिन का शेयर 848.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 854.40 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद शेयर में गिरावट आयी और यह 846.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। फिर थोड़ा संभलने के बाद यह एक सीमित दायरे में रहा है। 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 3.40 रुपये या 0.40% की वृद्धि के साथ 852.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख