शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) के मुनाफे में साल दर साल आधार पर 52.5% वृद्धि दर्ज

कारोबारी साल 2017-18 की दूसरी तिमाही के मुकाबले 2018-19 की समान अवधि में डीएचएफएल (DHFL) का मुनाफा 52.5% बढ़ा।

प्रोविजन में जोरदार वृद्धि और नकदी संकट के बावजूद कंपनी ने 287.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 438.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इसकी शुद्ध आमदनी 2,627.9 करोड़ रुपये से 33.8% बढ़ कर 3,515.7 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही डीएचएफएल के अपेक्षित ऋण हानि प्रोविजन 20% की बढ़ोतरी के साथ 132.74 करोड़ रुपये के रहे। वहीं इसका शुद्ध ब्याज मार्जिन जून तिमाही में 3.44% के मुकाबले 3.15% रह गया। डीएचएफएल की प्रबंधन अधीन संपत्ति (एयूएम) 38% बढ़ोतरी के साथ 1.3 लाख करोड़ रुपये की हो गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 225.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 227.70 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का ऊपरी भाव 238.65 रुपये और निचला स्तर 224.45 रुपये पर रहा। अंत में यह 9.85 रुपये या 4.38% की बढ़त के साथ 234.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख