शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : यस बैंक, जेट एयरवेज, सीजी पावर, आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन और दीपक फर्टिलाइजर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें यस बैंक, जेट एयरवेज, सीजी पावर, आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन और दीपक फर्टिलाइजर्स शामिल हैं।

यस बैंक - 13 दिसंबर को बैंक का बोर्ड अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति पर विचार करेगा।
जेट एयरवेज - कंपनी इतिहाद से मदद लेने की खबरों के बीच कई निवेशकों के साथ वार्ता कर रही है।
मर्क इलेक्ट्रॉनिक्स - कंपनी के अधिकारी 22 नवंबर को विश्लेषकों / निवेशकों से मुलाकात करेंगे।
सीजी पावर - कंपनी के अधिकारी रिलायंस एमएफ से 22 नवंबर और एचडीएफसी एमएफ से 23 नवंबर को मिलेंगे।
डियॉन ग्लोबल - कंपनी की वार्षिक आम बैठक 14 दिसंबर को होगी।
रेडिंग्टन इंडिया - कंपनी की सहायक कंपनी रेडिंगटन गल्फ ने साइट्रस कंसल्टिंग सर्विसेज में अतिरिक्त 24.8% हिस्सेदारी खरीदी।
रसोई - निदेशक मंडल ने कंपनी के इक्विटी शेयरों को डीलिस्ट करने के प्रस्ताव पर चर्चा की। डीलिस्ट प्रस्ताव के लिए प्रति इक्विटी शेयर 25,408 रुपये का भाव है।
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन - कंपनी अपर्याप्त धनराशि के कारण 21 नवंबर को डिबेंचरों पर भुगतान और देय ब्याज के भुगतान में चूकी।
दीपक फर्टिलाइजर्स - आयकर विभाग ने कंपनी के परिसर में अपना खोज और जब्त अभियान पूरा किया। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख