शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होगी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के निदेशक समूह की बैठक

आज एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के निदेशक समूह की बैठक होने जा रही है।

बैठक में गैर-परिवर्तनीय बॉन्डों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी करके वित्त जुटाने पर विचार किया जायेगा। बैंक बॉन्डों को एक या अधिक किस्तों में जारी कर सकता है। जानकारों का मानना है कि बैंक के शेयरधारक इश्यू का आकार और समय जानने के लिए उत्सुक होंगे।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को दिसंबर 2016 में भारतीय रिजर्व बैंक से एक छोटा फाइनेंस बैंक स्थापित करने के लिए लाइसेंस प्राप्त हुआ था, जिसका संचालन अप्रैल 2017 में शुरू हुआ। इसके बाद बैंक आईपीओ के बाद जुलाई 2017 में सूचकांकों पर सूचीबद्ध हुआ था।
दूसरी तरफ बीएसई में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 589.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 590.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में बैंक के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सवा 10 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 1.15 रुपये या 0.20% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 590.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 17,252.22 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख