शेयर मंथन में खोजें

15% से अधिक उछला दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilizers) का शेयर

रसायन कंपनी दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilizers) के शेयर में 15% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

आयकर विभाग की एक टीम ने कंपनी के दफ्तरों में जाँच और जब्त ऑपरेशन किया था। आयकर विभाग की टीम कंपनी के दफ्तर परिसर से जा चुकी है और कंपनी ने अपने रोजमर्रा का काम पूरी तरह शुरू कर दिया है। दीपक फर्टिलाइजर्स ने स्पष्ट किया है कि आईटी टीम के छापे का कंपनी के कारोबार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
बीएसई में दीपक फर्टिलाइजर्स का शेयर 164.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 166.15 रुपये पर खुला। करीब पौने 10 बजे तक सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद शेयर में तेजी शुरू हुई। 11.20 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 25.35 रुपये या 15.43% की बढ़ोतरी के साथ 189.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,673.25 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख