शेयर मंथन में खोजें

क्लिन चिट मिलने पर वक्रांगी (Vakrangee) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

आज भारतीय तकनीकी कंपनी वक्रांगी (Vakrangee) का शेयर 5% की तेजी के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

दरअसल शेयर की कीमत और मात्रा से छेड़छाड़ की एक शिकायत से मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने कंपनी को क्लीन चिट दे दी है। ईओडब्ल्यू को वक्रांगी और इसके प्रमोटर, प्रबंध निदेशक तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश नंदवाना के खिलाफ मूल्य और मात्रा में हेरफेर करने के संबध में शिकायत मिली थी।
मामले में ईओडब्ल्यू ने कंपनी से स्पष्टीकरण माँगा था, जिसके जवाब में वक्रांगी ने सहायक दस्तावेजों सहित सभी संतोषजनक जवाब दिये।
बीएसई में वक्रांगी का शेयर 24.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 24.20 रुपये के स्तर पर खुला। शुरू में थोड़ी उठापटक के बाद यह पौने 10 बजे के करीब 25.35 रुपये के ऊपरी सर्किट भाव पर पहुँच गया। साढ़े 11 बजे के आस-पास भी यह 1.20 रुपये या 4.97% की तेजी के साथ 25.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख