शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) ने की ऋणों की बिक्री, शेयर मजबूत

खबरों के अनुसार आवासीय वित्त कंपनी डीएचएफएल (DHFL) ने 7,400 करोड़ रुपये के ऋणों की बिक्री की है।

साथ ही कंपनी ने 14,000 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान भी किया है। गैर-बैंकिंग ऋणदाताओं के सामने चल रहे नकदी संकट के बीच डीएचएफएल ने पिछले 2 महीनों में ऋणों की बिक्री और कर्ज अदायगी की है। डीएचएफएल ने 50 दिनों में 8 बैंकों और वित्तीय संस्थानों को अपने खुदरा ऋण बेच दिये।
निर्धारित समय तक रखने ते बाद गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियाँ अकसर अपने ऋण पोर्टफोलियो के एक हिस्से की बिकवाली करती हैं। बदले में बैंक विकास (Growth) दिखाने या प्राथमिक क्षेत्र की ऋण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इन ऋणों को खरीद लेते हैं।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 234.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 240.00 रुपये के स्तर पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 243.50 रुपये तक चढ़ा और 236.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। 12 बजे के आस-पास डीएचएफएल के शेयरों में 3.95 रुपये या 1.68% की तेजी के साथ 238.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख