शेयर मंथन में खोजें

रंजन मथाई (Ranjan Mathai) ने दिया जेट एयरवेज (Jet Airways) से इस्तीफा

पूर्व विदेश सचिव रंजन मथाई (Ranjan Mathai) ने जेट एयरवेज (Jet Airways) के बोर्ड से बतौर स्वतंत्र निदेशक इस्तीफा दे दिया है।

अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण जेट एयरवेज के बोर्ड से इस्तीफा देने वाले पिछले 2 हफ्तों में मथाई दूसरे स्वतंत्र निदेशक हैं। इससे पहले विक्रम सिंह मेहता जेट एयरवेज छोड़ चुके हैं। रंजान मथाई पिछले साल जेट एयरवेज के निदेशक मंडल में शामिल हुए थे। विक्रम सिंह के बाद मथाई ने ऐसे समय इस्तीफा दिया है, जब जेट एयरवेज वित्तीय संकट से जूझ रही है और धन जुटाने के लिए कई निवेशकों के साथ चर्चा कर रही है।
दूसरी ओर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 318.60 रुपये पर सपाट शुरुआत के बाद अंत में 9.80 रुपये या 3.08% की कमजोरी के साथ 308.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में देखें तो जेट एयरवेज का शेयर 883.65 रुपये के भाव तक चढ़ा, जबकि 163.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। इस समय विमानन कंपनी की बाजार पूँजी 3,507.89 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख