शेयर मंथन में खोजें

अब भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की जगह रेलवे को सेवाएँ देगी रिलायंस जियो (Reliance Jio)

खबरों के अनुसार भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की जगह 01 जनवरी 2019 से भारतीय रेलवे को रिलायंस जियो (Reliance Jio) सेवाएँ देगी। इससे राष्ट्रीय परिवाहक के फोन बिल में 35% तक की कमी आयेगी।

रिलायंस जियो 4जी और 3जी कनेक्शन के साथ ही मुफ्त कॉल सेवा मुहैया करेगी। रिलायंस जियो रेलवे को चार पैकेजों की पेशकश करेगी। इनमें इसके वरिष्ठ अधिकारियों को मासिक आधार पर 125 रुपये में 60 जीबी, संयुक्त सचिव स्तर अधिकारियों को 99 रुपये में 45 जीबी और ग्रुप सी स्टाफ को 67 रुपये में 30 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही 49 रुपये में बल्क एसएमएस की भी सुविधा होगी। रेलवे कर्मियों को 2 जीबी अतिरिक्त डेटा के इस्तेमाल पर केवल 10 रुपये का भुगतान करना होगा।
रेलवे पिछले 6 सालों से भारती एयरटेल की सेवाएँ ले रही है। देश भर में बंद उपयोगकर्ता समूह (सीयूजी) में रेलवे के 1.95 लाख कर्मचारी एयरटेल का मोबाइल फोन कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं, जिसके लिए भारतीय रेलवे, एयरटेल को करीब 100 करोड़ रुपये का सालाना भुगतान करती है। मौजूदा योजना के तहत रेलवे को सीयूजी के बाहर कॉल करने पर रेलवे को शुल्क देना पड़ता है, मगर 1 जनवरी से यह सेवा भी मुफ्त होगी। वहीं एयरटेल द्वारा 1.95 लाख रेलवे सब्सक्राइबर्स के मुकाबले जियो 3.78 लाख रेलवे कर्मियों को सेवाएँ देगी। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख