शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने गुरुवार को 135.60 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया।

कल कंपनी की अधिकृत समिति की बैठक हुई, जिसमें 10 लाख रुपये प्रति वाले डिबेंचरों के आवंटन को मंजूरी दी गयी, जिन्हें बीएसई (BSE) के थोक ऋण बाजार सेगमेंट पर सूचीबद्ध किया जायेगा। इनमें 105 करोड़ रुपये के शेयर सीरीज एआर-2018 के आवंटित किये गये, जो कि 24 मार्च 2020 को मैच्योर होंगे। बाकी 30.60 करोड़ रुपये के डिबेंचरों को सीरीज एएस-2018 के अंतर्गत आवंटित किया गया, जो 14 सितंबर 2020 को मैच्योर होंगे।
दूसरी ओर बीएसई में कल महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर हरे निशान में 434.05 रुपये पर शुरुआत के बाद अंत में 6.95 रुपये या 1.62% की गिरावट के साथ 423.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 537.50 रुपये के भाव तक चढ़ा, जबकि 351.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख