शेयर मंथन में खोजें

सेबी (SEBI) ने लगाया अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) पर 65 लाख रुपये का जुर्माना

खबरों के अनुसार बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) पर 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

सेबी ने प्रमुख टायर निर्माता कंपनी पर यह जुर्माना शेयरों की वापस खरीद (Buyback) से संबंधित नियमों के उल्लंघन के कारण लगाया है। अपोलो टायर्स पर आरोप था कि 2003 में कथित तौर पर शेयरों को कंपनी और इसके प्रमोटरों द्वारा ही खरीदा गया था, जो कंपनी अधिनियम और सेबी नियमों का उल्लंघन है।
मामले में जुलाई 2014 में सेबी ने अपोलो टायर्स पर 1.03 करोड़ रुपये का जु्र्माना लगाया था। मगर फिर जनवरी 2017 में प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने सेबी द्वारा लगाये गये जुर्माने को दरकिनार करते हुए नया आदेश देने का निर्देश दिया था। नये आदेश में बाजार नियामक ने टायर निर्माता पर 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
दूसरी ओर बीएसई में गुरुवार को अपोलो टायर्स का शेयर 226.55 रुपये पर खुल कर सत्र के अंत में 6.45 रुपये या 2.86% की कमजोरी के साथ 219.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 307.15 रुपये तक ऊपर चढ़ा, जबकि 192.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख