शेयर मंथन में खोजें

बॉश (Bosch) ने रखा दो अंकों की वृद्धि दर का लक्ष्य

खबरों के अनुसार इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी बॉश (Bosch) ने अगले 2 वर्षों में दो अंकों की वृद्धि दर प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

बॉश ने अपनी नयी तकनीक रणनीति "3एस" (सेंसर, सॉफ्टवेयर, और सेवाएँ) पर ध्यान केंद्रित करते हुए यह लक्ष्य हासिल करने की योजना बनायी है। जर्मन कंपनी बॉश के भारत में 96 साल पूरे हो गये हैं।
गौरतलब है कि पिछले 10 सालों में बीएसई पर सूचीबद्ध बॉश की बाजार पूँजी 5-गुना बढ़ कर 58,000 करोड़ रुपये से अधिक की हो गयी है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की आमदनी भी 5.6% की वृद्धि के साथ 11,870 करोड़ रुपये रही थी।
उधर गुरुवार को बीएसई में बॉश का शेयर 132.35 रुपये या 0.70% की वृद्धि के साथ 19,007.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 22,400.00 रुपये और निचला स्तर 16,990.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख