शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) ने जियो एस्टोनिया (Jio Estonia) नाम से अपनी एक सहायक कंपनी स्थापित की है।

जियो एस्टोनिया यूरोप में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और परामर्श कारोबार संभालेगी। रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स की नयी सहायक कंपनी उत्तरी यूरोप के एस्टोनिया में स्थित है। जियो एस्टोनिया की पूरी चुकता पूँजी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स के पास ही है।
उधर गुरुवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 9.45 रुपये या 0.85% की गिरावट के साथ 1,102.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,328.75 रुपये और निचला स्तर 861.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख