शेयर मंथन में खोजें

बीईएमएल (BEML) को मिला 3,015 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर मजबूत

बीईएमएल (BEML) को 3,015 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से मुम्बई मेट्रो लाइन को 378 मेट्रो कोच (63 मेट्रो ट्रेन) की आपूर्ति के लिए प्राप्त हुआ है। इस कार्य में कलपुर्जों की आपूर्ति और कर्मियों के प्रशिक्षण के अलावा डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परीक्षण और चालू करना भी शामिल है। अनुबंध के मुताबिक ट्रेन आपूर्ति जुलाई 2020 से 2020 तक शुरू होनी है। इस खबर का बीईएमल के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला है।
बीएसई में बीईएमएल का शेयर 750.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 771.00 रुपये पर खुला। 777.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद सवा 11 बजे के करीब यह 13.60 रुपये या 1.81% की तेजी के साथ 764.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख