शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की अफ्रीकी इकाई ने आईपीओ के लिए बैंकों को सौंपा जिम्मा

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की अफ्रीकी इकाई एयरटेल अफ्रीका (Airtel Africa) ने अपने आईपीओ (IPO) की जिम्मेदारी 8 वैश्विक बैंकों को सौंपी है।

इनमें जेपी मोर्गन, सिटीग्रुप, गोल्डमैन सैक्स बोफा-एमएल मेरिल लिंच, अब्सा ग्रुप, बार्कले बैंक, बीएनपी पारिबास, और स्टैंडर्ड बैंक शामिल हैं। एयरटेल अफ्रीका के 14 देशों में अपना संचालन करती है, जिनमें कंपनी 2जी, 3जी और 4जी मोबाइल सेवाओं के साथ ही एयरटेल मनी के जरिए मोबाइल लेन-देन की सुविधा भी देती है।
आईपीओ से पहले हाल ही में 6 बड़े वैश्विक निवेशकों ने एयरटेल अफ्रीका के 1.25 अरब डॉलर के शेयरों की खरीदारी की है। कंपनी इस फंड के जरिये अपना कर्ज कम करेगी।
दूसरी ओर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 327.95 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 328.20 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 338.25 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब पौने 12 बजे यह 7.75 रुपये या 2.36% की तेजी के साथ 335.70 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख